• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगाओं को दिया जा रहा ज्ञान, कैसे करें विवेचना का निदान

दरोगाओं को दिया जा रहा ज्ञान, कैसे करें विवेचना का निदान

कई दरोगा ऐसे हैं जो यह भी नहीं जानते कि घटनास्थल का निरीक्षण कैसे किया जाता है

March 24, 2022
in Crime, News

गौरव प्रताप सिंह 

आगरा। जिले में कई दरोगा ऐसे हैं जो दबंगई में हीरो हैं और काम के मामले में जीरो। इन्हें अभी तक यही नहीं पता कि नक्शा किस तरफ मुंह करके बनाया जाता है, फर्द कैसे तैयारी की जाती है, घटनास्थल का निरीक्षण कैसे किया जाता है, मजरूबी चिठ्ठी कैसे दी जाती है। एसएसपी और एसपी सिटी द्वारा ऐसे दरोगाओं को प्रशिक्षण देकर सिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह विवेचनाओं का निस्तारण बेहतर तरीके से कर सकें। 

डीआईजी/एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी विकास कुमार ने कई विवेचनाओं के परीक्षण के दौरान देखा कि दरोगाओं ने जांच के नाम पर गुड गोबर करके रख दिया। दरोगा ने साक्ष्य संकलन किए बिना चार्जशीट लगा दी। वहीं साक्ष्य होने के बाद भी एफआर लगा दी। ऐसे में उन्होंने दरोगाओं को कानूनी दांव पेंच सिखाने को प्रशिक्षण शुरू किया है। 

आज से शुरू हुए प्रशिक्षण में दरोगाओं को बताया गया कि उन्हें किस प्रकार सही तरीके से विवेचना करनी चाहिए। सबसे पहले डीआईजी/एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दरोगाओं का मार्गदर्शन किया। इसके बाद एसपी सिटी विकास कुमार ने उनको पढ़ाया। प्रशिक्षण देने के लिए तेज तर्रार इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष भी बुलाए गए। इनमें हरीपर्वत इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडे, थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार आदि शामिल थे। 

चार दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि घटनास्थल का निरीक्षण कैसे करना चाहिए। फर्द कैसे तैयारी करनी चाहिए। मजरूबी चिठ्ठी कैसे दी जाती है। हत्या के मुकदमे में कैसे साक्ष्य एकत्रित किए जाते हैं। घटना खोलने के लिए फॉरेंसिक टीम कैसे मददगार साबित होती है। धोखाधड़ी, लूट, डकैती, बलात्कार, छेड़छाड़ की विवेचना किस प्रकार करनी चाहिए। 

आगरा के दरोगाओं को एसपी सिटी के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दरोगाओं को बताया जा रहा है कि उन्हें किस प्रकार सही तरीके से विवेचना करनी चाहिए। दरोगाओं को इस प्रशिक्षण शिविर से काफी लाभ मिलेगा।

सुधीर कुमार सिंह डीआईजी/ एसएसपी

 

Previous Post

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े चार शातिर चोर, कई चोरियां खुलीं

Next Post

योगी कल लेंगे दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ

Related Posts

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

Next Post
योगी कल लेंगे दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ

योगी कल लेंगे दूसरे कार्यकाल के लिये शपथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लुटेरों के आत्मसमर्पण की सूचना पर पूरा दिन दीवानी कोर्ट रहा छावनी में तब्दील

लुटेरों के आत्मसमर्पण की सूचना पर पूरा दिन दीवानी कोर्ट रहा छावनी में तब्दील

July 15, 2023
पिनाहट के जंगल में साधु का शव मिलने से फैली सनसनी

पिनाहट के जंगल में साधु का शव मिलने से फैली सनसनी

September 25, 2024
ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

June 14, 2024
एक अप्रैल से शमन और नक्शा पास कराने का शुल्क पांच फीसदी बढ़ाया गया

एक अप्रैल से शमन और नक्शा पास कराने का शुल्क पांच फीसदी बढ़ाया गया

March 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.