• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विनय को भगाकर ले जाने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

विनय को भगाकर ले जाने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

दोनों ने बताया विनय ने भगाने के लिए ढाई लाख रुपए का दिया था लालच

July 21, 2022
in Agra, Court, Crime, News

आगरा। न्यू आगरा से विनय को मोटरसाइकिल से भगा कर ले जाने वाले दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया कि किस तरीके से वह विनय को पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर भगाकर ले गए थे। 

13 जुलाई को फिरोजाबाद निवासी विनय जेल से न्यायालय में तारीख पर आया था। मुख्य आरक्षी अनुज प्रताप सिंह की आंखों में धूल झोंक कर वह दीवानी से फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने उसे भगाकर ले जाने वाले लोगों की शिनाख्त की थी। मोटरसाइकिल पर जो दो युवक विनय को ले गए थे, उनके नाम राहुल और पिंटा थे। आज एसओजी, सर्विलांस, थाना पुलिस को सूचना मिली कि दोनों लाल गढ़ी गांव से कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस को देख दोनों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि विनय को हमने ही भगाया था। मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पिण्टा द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल मेरे गांव के एक व्यक्ति की है, जिसे मैं मांगकर लाया था। अभियुक्त विनय श्रोतिया के  सम्बन्ध में बताया कि उस पर चार दर्जन से अधिक मुकदमें हैं और उसकी जमानत नहीं हो पा रही थी। इसलिए वह भागना चाह रहा था। राहुल कश्यप द्वारा बताया गया कि मैं पूर्व में जेल गया था, जहां मेरी मुलाकात विनय श्रोतिया से हुई थी। फिर मैं जमानत पर बाहर आ गया। मैं पिन्टा उर्फ शिवराम यादव, सोनू कुशवाह व छोटे उर्फ ऋषभ के साथ-साथ विनय श्रोतिया से भी मिलने उसकी कई तारीख से दीवानी आता था।  जेल में भी मैं विनय श्रोतिया से मिलाई करने जाता था। जहां पर हम दोनो ने भागने  की योजना बनाई  थी। हर मिलाई पर विनय श्रोतिया मुझे दो-तीन हजार रूपये खर्चे के लिये देता था।  वह जेल से मैसेन्जर काल व पीएनटी काल कर मुझे अपनी तारीख पर आने के लिए कहता था। हम पैसों के लालच में तारीख पर उससे मिलने आते थे।  विनय श्रोतिया ने हमको ढाई लाख रूपये देने के लिए कहा था जिससे  हम लालच में आ गये।
13 जुलाई को वह पेशी पर आया तो मैं, पिन्टा उर्फ शिवराम यादव, सोनू कुशवाह व छोटे उर्फ ऋषभ राजपूत दीवानी गेट नम्बर एक पर हवालात के पास मौजूद थे, जैसे ही विनय श्रोतिया को पेश करने के लिये पुलिसवाला लेकर चला तो विनय श्रोतिया ने सोनू कुशवाह के कान में कहा कि मोटरसाइकिल गेट नंबर चार पर ले आओ। पिन्टा उर्फ शिवराम यादव मोटरसाइकिल को गेट नंबर चार पर ले आया। यहां से हम मथुरा गए। मथुरा से अलीगढ़, अलीगढ़ से शिकोहाबाद और वहां से अवागढ़ पहुंचे। यहां से विनय कहीं चला गया। 

राहुल और पिंटा को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, न्यू आगरा इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह, सीआइडब्ल्यू प्रभारी प्रदीप कुमार, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, एसएसआई न्यू आगरा जितेंद्र दीक्षित, एसआई जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, वसीम अकरम, लोकेश कुमार, मुकुल शर्मा, मानवेंद्र राहुल आदि शामिल रहे।

Previous Post

गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, युवक की मौत

Next Post

बेटे ने की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
बेटे ने की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बेटे ने की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

May 22, 2025
लड़की हूं, लड़ सकती हूं

लड़की हूं, लड़ सकती हूं

March 8, 2022
महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

December 7, 2025
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया ताजमहल का दीदार

October 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.