आगरा। मोटे लाभ का लालच देकर निवेश कराने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी संचालक को कमला नगर थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। अभी मामले में तीन साथियों की गिरफ्तारी और होनी है।
कमला नगर निवासी विनोद कुमार शर्मा की शामली निवासी अमित कुमार से मित्रता थी। अमित एक दिन अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ उनके घर पर आए थे, उन्हें बताया था कि वह कंपनी चलाते हैं। ऐसे में पूंजी निवेश करने पर अच्छा लाभ मिल सकता है। विनोद ने इनकी बातों पर विश्वास करके ने 20 लाख रुपए नगद और नेफ्ट के माध्यम से जमा करा दिए। कुछ दिनों बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल ने बताया कि मेरठ से अमित की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।











