आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में संजलि हत्याकांड में आरोपियों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर कुल 5.23 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
वर्ष 2018 में मलपुरा के गांव लालऊ की रहने वाली छात्रा संजलि स्कूल से सहेलियों के साथ घर के लिए निकली थी। वह मिठाई की दुकान पर कचौड़ी खाने के लिए रुक गई थी। उसकी सहेलियां आगे निकल गई। कुछ दूरी पर जाकर साइकिल पर जा रही संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी गई थी। गंभीर हालत में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से दिल्ली रेफर किया गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने मलपुरा में कैंप भी किया था। कुछ दिन बाद आरोपी आकाश और विजय गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। कोर्ट ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।











