• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कासगंज की अमापुर विधानसभा की चुनावी तस्वीर

कासगंज की अमापुर विधानसभा की चुनावी तस्वीर

पिछड़ों की जंग का मैदान है अमापुर

February 12, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा अमापुर विधानसभा सीट पिछड़ों की जंग का मैदान है। कालांतर में सोरों विधानसभा का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया था। सोरों ब्राह्मण बाहुल्य थी तो अमापुर पिछड़ों की बाहुल्य इस सीट पर मुराव अर्थात मौर्य वोटों की बहुतायत है। लोधी राजपूत मतदाता इस सीट पर बहुतायत में हैं। यही कारण है कि सर्वाधिक विधायक सीट से लोधी और शाक्य ही हुए हैं।

बात 2017 के चुनाव की करें तो उस चुनाव में इस सीट से भाजपा के देवेंद्र सिंह राजपूत चुनाव जीते थे, उनकी मौत के बाद उपचुनाव नहीं हुआ क्योंकि उनकी मौत हाल ही में हुई थी। 2017 के चुनाव में भाजपा के देवेंद्र सिंह राजपूत को 85199  वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम रहे सपा के वीरेंद्र सिंह सोलंकी को 43395 वोट मिले थे। निर्वाचित देवेंद्र सिंह राजपूत का वोटिंग परसेंट 46. 36 था। जबकि निकटतम वीरेंद्र सिंह सोलंकी का मत प्रतिशत 23.61 था  बसपा के देव प्रकाश को 33166 मत मिले थे उनका वोटिंग परसेंट 18.5 था। महान दल के राहुल पांडे को 16963 मत मिले थे।

इससे पिछले चुनाव में 2007 और 2012 में भाजपा के ममतेश शाक्य चुनाव जीते थे, उसके बाद उनकी सीट बदलकर पटियाली कर दी गई। 2017 के चुनाव में भी पटियाली से जीते और इस बार फिर चुनाव मैदान में है।

जैसा कि पहले बता चुके हैं, अमापुर से पहले यह सीट  सोरों विधानसभा के नाम से जानी जाती थी, उस दौरान इस सीट से 1974 में खूबचंद बीकेडी पार्टी से 1977 में जनता पार्टी से रामप्रताप और 1980 और 1985 में कांग्रेस के टिकट पर अग्निहोत्री और 1989 से 1993 तक ओंकार सिंह भाजपा से चुनाव जीते थे। ओंकार सिंह लोधी जाति के थे। इस सीट पर 68000 लोधी राजपूत हैं और 46000 मुराव या शाक्य मतदाता। इन्हीं के दम पर ओंकार सिंह और ममतेश शाक्य चुनाव जीते थे।

इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का खासा प्रभाव रहा है। क्योंकि वे लोधी जाति के थे और यह सीट भी उनकी विधानसभा अतरौली से जुड़ी हुई है।

2022 के चुनाव में इस विधानसभा सीट से बाकी तो निर्दलीय प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के हरिओम वर्मा सपा के सत्यम शाक्य बीएसपी के शुभम शाक्य के बीच त्रिकोणीय नजर आ रहा है। ऐसे में इतना तो तय है कि त्रिकोणीय मुकाबले में दो शाक्यों की जंग में नवोदित लोधी प्रत्याशी बाजी मार जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। चुनाव 20 फरवरी को होना है। देखना है 20 फरवरी को चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा?

सुभाष शाक्य बीएसपी
सत्यभान सिंह समाजवादी पार्टी
दिव्या शर्मा कांग्रेस
हरिओम वर्मा बीजेपी
Previous Post

चुनाव आयोग ने दी और ढील, अब 6-10 बजे तक प्रचार

Next Post

कासगंज में टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक भिड़े

Related Posts

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

Next Post
कासगंज में टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक भिड़े

कासगंज में टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक भिड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

आगरा में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

July 23, 2025
आगरा से बेबी रानी, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति और अंजुला सिंह माहौर होंगी मंत्री

आगरा से बेबी रानी, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति और अंजुला सिंह माहौर होंगी मंत्री

March 25, 2022
कमलानगर थाने के दरोगा ने बदमाशों को पकड़ने के नाम पर मांगे थे 35 हजार, 6 महीने बाद जो खुलासा किया वह पीड़ित के किसी काम का नहीं

कमलानगर थाने के दरोगा ने बदमाशों को पकड़ने के नाम पर मांगे थे 35 हजार, 6 महीने बाद जो खुलासा किया वह पीड़ित के किसी काम का नहीं

July 28, 2024
राजनाथ सिंह अचानक उतरे आगरा में, 30 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना

राजनाथ सिंह अचानक उतरे आगरा में, 30 मिनट रुकने के बाद फिर से दिल्ली के लिए रवाना

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.