• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

इस बार एटा के चुनाव में नदारद रहे कई दिग्गज चेहरे

February 21, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। लंबे अरसे से चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहे तमाम दिग्गज इस बार चुनाव मैदान से नदारद रहे। कारण क्या थे यह तो वही जाने लेकिन इन तमाम दिग्गजों को लेकर जनमानस में यही चर्चा रही की कहां तुम चले गए…..

अलीगंज में पिछले 50 साल से चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहे पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव और उनके परिवार का एक भी सदस्य इस बार चुनाव मैदान में नजर नहीं आया। 1967 से लेकर 2017 तक यानी बीते 55 साल से अलीगंज की राजनीति में चुनावी मुकाबलों का गवाह रहा एक परिवार 13 चुनाव लड़ा। पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव के। पिता चौधरी लटूरी सिंह यादव सात चुनाव लड़े इनमें वे चार चुनाव जीते और तीन चुनाव हारे। 1967, 1974, 1980 और 1989 के चुनाव में जीते थे और 1969, 1985, 1977 चुनाव हारे थे। खुद अवधपाल सिंह यादव 1991, 1993, 2007 में चुनाव जीते। 1996 और 2017 में चुनाव हार गए 1998 और 2002 में भी एमएलसी रहे उनके भाई चंद्रपाल चंद्र प्रताप उर्फ चंदू एमएलसी रहे। 2017 के चुनाव में अवधपाल सिंह चुनाव लड़े थे और हार गए थे। इस बार भी चुनाव मैदान में दिखाई नहीं दिए। वे संभवत अगला एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

पटियाली विधानसभा सीट से आधा दर्जन से ज्यादा चुनाव लड़े कुंवर देवेंद्र सिंह यादव इस सीट से कॉन्ग्रेस के टिकट पर 1989 और 1991 में विधायक बने थे। इतने ही चुनाव में भी सपा के टिकट पर सांसद रहे हालांकि वे कांग्रेस बसपा सपा सभी पार्टियों में रह चुके हैं लेकिन अब सपा के जिलाध्यक्ष हैं उनकी बेटी किरण यादव पिछले 2017 के चुनाव में इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ी थी। और मामूली अंतर से चुनाव हार गई थी। इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। ऐसे में देवेंद्र सिंह यादव और उनकी बेटी सहित कोई भी व्यक्ति उनके परिवार का चुनाव मैदान में नहीं है।
इसी क्रम में पूर्व सभापति रमेश बाबू यादव निधौली कला से पहले चुनाव लड़ चुके हैं। कई बार एमएलसी रहे और सभापति भी उनका बेटा आशू यादव एटा विधानसभा से विधायक रहा। पिछले चुनाव में भी चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला। इसलिए उनके परिवार का कोई सदस्य इस बार चुनावी समर में नहीं था।

इसी क्रम में कांग्रेस के टिकट पर1980 विधायक रहे पूर्व सांसद कैलाश यादव एटा और जलेसर संसदीय सीटों से चुनाव लड़े हैं और सांसद भी रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी निकट रहे और कांग्रेस बसपा सपा सभी दलों में पर चुनाव लड़े लेकिन इस बार वे चुनावी समर में नहीं दिखे।
इसी क्रम में पटियाली सीट से राजेंद्र सिंह चौहान नगला अमीर. पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान नगला गढ़िया पूर्व विधायक रंजन पाल सिंह चौहान जीनत बेगम सहित तमाम दिग्गज चुनावी मैदान में नहीं है।

इसी क्रम में कासगंज विधानसभा सीट से नेतराम सिंह और उनके भाई हसरत उल्ला शेरवानी तमाम दिग्गज चुनाव मैदान से नदारद है। चुनाव मैदान से नदारद होने वालों में की सूची बहुत लंबी है अली गंज से पूर्व विधायक गेंदालाल गुप्ता, सतीश शर्मा एटा सीट से शीशपाल सिंह यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, जलेसर सुरक्षित सीट से कुबेर सिंह अगरिया और उनकी पत्नी मिथलेश अगरिया चुनाव मैदान में नहीं है। इस सीट से चुनाव लड़े अनार सिंह दिवाकर की हत्या पहले ही हो चुकी है। परिसीमन में सकीट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सूरज सिंह शाक्य भी चुनाव मैदान में नहीं है उनके पिता प्यारेलाल शाक्य जनसंघ से चुनाव जीते थे। इसी सीट से विधायक रह चुके वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी इस बार चुनाव मैदान में नहीं है। टिकट न मिलने से जहीर अहमद और प्रदीप रघुनंदन की भी चुनाव लड़ने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। इसी क्रम में बहुत लंबी सूची है उन दिग्गजों की जो किसी न किसी वजह से चुनाव मैदान में नहीं है।

Previous Post

लालू यादव को पांच साल की जेल और 60 लाख का जुर्माना

Next Post

अकेलेपन से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या

Related Posts

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

September 30, 2026

आगरा। आगरा की बदहाल नागरिक व्यवस्था और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा दिए गए 15...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

Next Post
अकेलेपन से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या

अकेलेपन से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नि और बेटी की हत्या करने वाले से पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

पत्नि और बेटी की हत्या करने वाले से पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

May 8, 2025
पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

April 16, 2025
दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग

December 29, 2025
कमिश्नर ने सुभाष पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

कमिश्नर ने सुभाष पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

December 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी
  • जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा
  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.