• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

कोरोना को लेकर यूपी में अलर्ट! लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मास्क जरूरी, आगरा में विशेष निगरानी के आदेश जारी

April 18, 2022
in Health, National, News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण की दर में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर, बच्चों में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। लखनऊ, कानपुर में भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही आगरा में भी विशेष निगरानी करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश के तहत एनसीआर से जुड़े सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद गाजियाबाद और नोएडा में भी कोरोना केस में वृद्धि होने लगी। बच्चों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गाजियाबाद और नोएडा में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में सरकार ने कोरोना केस में दिख रही वृद्धि के बाद दिल्ली और एनसीआर से जुड़े जिलों में मास्क को सभी सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य किया गया। राजधानी लखनऊ में भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।
राजधानी लखनऊ में आरटीपीसीआर टेस्ट में कारोना संक्रमितों की दर में इजाफा होने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने कोविड प्रभावित इलाकों से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने का फैसला लिया है। कोरोना के मामले हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में देखने को मिल रहे हैं। इन इलाकों से लखनऊ आने वाले लोगों की टेस्टिंग कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से बैंक, इंश्योरेंस, फाइनांसियल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और विदेशों से आने वाले यात्रियों की विशेष रूप से टेस्टिंग कराई जाएगी। शिक्षण संस्थान, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मेडिकल यूनिवर्सिटी और फैकल्टीज में फोकस सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया गया है।
नोएडा जिला प्रशासन ने लक्षण वाले बच्चों को स्कूल नहीं भेजने को कहा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अब तक इंफेक्टेड हुए बच्चों के फेफड़ों में इन्फेक्शन नहीं मिला है। बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किया है कि अगर किसी स्टूडेंट में कोविड के लक्षण मिलते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को 1800492211 नंबर पर सूचना दें। सभी स्कूल, कॉलेजों में हेल्प डेस्क अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी बच्चे में कोविड लक्षण लगे तो उन्हें स्कूल आने से रोकें। डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि स्कूलों में कोरोना के मामले आते ही जानकारी दें। यूपी में कोरोना के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में 115 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि, इससे पहले 135 नए मामले सामने आए थे। इस प्रकार कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी आई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

Previous Post

कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

Next Post

लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष की बेल खारिज, एक हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Related Posts

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

Next Post
लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष की बेल खारिज, एक हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष की बेल खारिज, एक हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

8 साल से भरतपुर पुलिस जिसे पकड़ने के लिए परेशान थी, वह मलपुरा पुलिस ने दबोचा

8 साल से भरतपुर पुलिस जिसे पकड़ने के लिए परेशान थी, वह मलपुरा पुलिस ने दबोचा

February 3, 2022
क्रूरता: खेड़ा राठौर में भाई की आंख फोड़ी, सिर और पैर काटे, हत्या से फैली सनसनी

क्रूरता: खेड़ा राठौर में भाई की आंख फोड़ी, सिर और पैर काटे, हत्या से फैली सनसनी

April 6, 2023
दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026
न्यू आगरा में कर्ज के चलते व्यापारी ने की खुदकुशी

न्यू आगरा में कर्ज के चलते व्यापारी ने की खुदकुशी

April 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.