• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिहार में राजद, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बंगाल में टीएमसी की बड़ी जीत; भाजपा खाली हाथ

बिहार में राजद, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बंगाल में टीएमसी की बड़ी जीत; भाजपा खाली हाथ

बंगाल में शत्रुघ्न, बाबुल सुप्रियो की बड़ी जीत

April 16, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर, बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ने भाजपा के सत्यजीत कदम को करीब 19,000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की यशोदा वर्मा 20 हजार 167 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा खाली हाथ रही।
आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा जीते। उन्होंने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को तीन लाख तीन हजार 209 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो 20 हजार 228 वोट से जीते हैं। उन्होंने भाजपा की केया घोष और माकपा की सायरा शाह को हराया। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।
महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ने भाजपा के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार 307 वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए। इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36,653 वोटों से हराया। यह सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें तीन महिलाएं थीं।
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 वोटों से जीत हासिल की है। यह सीट जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Previous Post

पुलिस ने पकड़े पांच आईपीएल सट्टेबाज

Next Post

सोनिया ने अचानक अपने आवास पर बुलाई हाईलेवल मीटिंग, प्रशांत किशोर भी मौजूद

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

Next Post
कट्टरता नफरत देश की नींव को हिला रहे-सोनिया

सोनिया ने अचानक अपने आवास पर बुलाई हाईलेवल मीटिंग, प्रशांत किशोर भी मौजूद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धर्मांतरण पर मुख्यमंत्री का पुलिस कमिश्नर को तह तक जाने का निर्देश

धर्मांतरण पर मुख्यमंत्री का पुलिस कमिश्नर को तह तक जाने का निर्देश

August 5, 2025
आलू किसान के घर में लाखों रुपए की चोरी

आलू किसान के घर में लाखों रुपए की चोरी

November 23, 2022
राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गए हरियाणा कांग्रेस के नेता, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गए हरियाणा कांग्रेस के नेता, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

March 26, 2022
एसपी एसटीएफ पूरी टीम के साथ पहुंचे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय

एसपी एसटीएफ पूरी टीम के साथ पहुंचे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय

September 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.