• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रक को लूटने के बाद कर दिया था उस पर पेंट, कानून के लंबे हाथों से नहीं बच पाए

ट्रक को लूटने के बाद कर दिया था उस पर पेंट, कानून के लंबे हाथों से नहीं बच पाए

एसओजी और एत्माद्दौला पुलिस ने बरामद किया 1.20 करोड़ का माल

March 26, 2022
in Crime

आगरा। एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र से एक कार्टून से लदा ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक और कार्टून में रखे माल की कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये थी। एसओजी और पुलिस ने मिलकर चोरी करने वाले दो बदमाशों को चोरी किए ट्रक और माल सहित पकड़ लिया है। एसएसपी ने एसओजी और थाना पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

मेमर्स ओम लाजिक्स लिमिटेड के मालिक दिनेश कौशिक ने 22 मार्च को  एत्मादउद्दौला थाने में शिकायत की थी कि उनका एक ट्रक जिसमें 489 कार्टून रखे थे। सामान महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के लिए जा रहा था। 19 मार्च को एत्मादउद्दौला से यह माल सहित चोरी हो गया।  इन कार्टून में आटो पार्टस और इलेक्ट्रानिक सामान भरा हुआ था।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एसओजी के साथ मिलकर ट्रक और माल को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बदमाश ट्रक और माल को बेचने की फिराक में कहीं जा रहे हैं। थाना पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर चेकिंग में ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक पहचान में नहीं आए इसलिए बदमाशों ने उस पर पेंट कर दिया था। नंबर प्लेट भी बदल दी थी। पुलिस ने जो दो बदमाश पकड़े इनके नाम आश मोहम्मद और मोहम्मद इकबाल हैं। एसएसपी ने बताया कि ट्रक के साथ 436 कार्टून बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक और ट्रक बरामद किया है। एसएसपी ने थाना पुलिस और एसओजी टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ छत्ता दीक्षा सिंह मौजूद रहीं।

खुलासा करने वाली टीम
आगरा। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर एत्मादउद्दौला सत्यदेव शर्मा, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसएसआई प्रभुदयाल, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रताप भदौरिया, लोकेश कुमार, विपिन, वसीम, राकुल आदि शामिल रहे।

पुलिस द्वारा बरामद किया गया ट्रक।
Previous Post

अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

Next Post

चोर को चोरी की स्कूटी चलाना पड़ा भारी, स्कूटी से घर में हुई चोरी का खुलासा

Related Posts

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और...

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
चोर को चोरी की स्कूटी चलाना पड़ा भारी, स्कूटी से घर में हुई चोरी का खुलासा

चोर को चोरी की स्कूटी चलाना पड़ा भारी, स्कूटी से घर में हुई चोरी का खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एबीवीपी का विवि में जमकर हंगामा

एबीवीपी का विवि में जमकर हंगामा

May 23, 2023
ससुर से लिया कर्जा वापस ना करना पड़े इसलिए रची लूट की साजिश

ससुर से लिया कर्जा वापस ना करना पड़े इसलिए रची लूट की साजिश

February 24, 2022
पर्यटकों की निजी गाड़ियों की अनावश्यक जांच पर सांसद नवीन जैन ने उठाए सवाल, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

पर्यटकों की निजी गाड़ियों की अनावश्यक जांच पर सांसद नवीन जैन ने उठाए सवाल, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

May 31, 2025
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

March 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी
  • जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा
  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.