• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गए हरियाणा कांग्रेस के नेता, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गए हरियाणा कांग्रेस के नेता, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

March 26, 2022
in National, News, Politics

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने नई दिल्ली में राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह बैठक लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

यह बैठक हरियाणा कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व को लेकर जारी गुटबाजी के बीच हुई। वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष पद कुमारी शैलजा के पास है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी 23 में शामिल भूपिंदर हुड्डा के साथ उनके संबंध ठीक नहीं हैं। बैठक में दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए। गौरतलब है कि गुटबाजी, अंदरूनी कलह, जाति और हाई कमान के पार्टी मामलों को ठीक तरह से न हैंडल कर पाने का खामियाजा पंजाब चुनाव में बुरी हार के रूप में भुगतना पड़ा था। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को 2024 चुनाव से पहले जमीन पर उतरने की जरूरत पर जोर दिया।
राहुल गांधी ने पार्टी इकाई के नेताओं से अपने विचार रखने को कहा, जिसके बाद आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई। शैलजा ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि हुड्डा कैंप से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एआईसीसी प्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने पर भी उन्हें पीसीसी संगठनात्मक टीम और जिला-ब्लॉक लेवल कमिटी के संबंध में सहयोग नहीं मिला। ऐसे में उन्हें तीन या चार पदाधिकारियों की टीम के साथ ही 2019 के चुनाव में संघर्ष करना पड़ा। राहुल गांधी के सामने कुमारी शैलजा भूपिंदर हुड्डा पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस को मजबूत बनाने मे कभी सहयोग नहीं किया।
दूसरी ओर भूपिंदर हुड्डा ने सभी आरोपों का खंडन किया और अपनी बात रखते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह पीएम और सीएम समेत बीजेपी नेताओं से लड़ने में किसी से कम नहीं है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव से पहले सही नैरेटिव सेट करने की जरूरत पर जोर दिया और स्पष्ट रूप से हरियाणा कांग्रेस के जाट नेतृत्व की वकालत की।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को लगाई फटकार, रोड रेज मामले में फैसला रखा सुरक्षित

Next Post

मिशन 2024 की तैयारी करने लगा ऐंटी बीजेपी मोर्चा

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
मिशन 2024 की तैयारी करने लगा ऐंटी बीजेपी मोर्चा

मिशन 2024 की तैयारी करने लगा ऐंटी बीजेपी मोर्चा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

June 24, 2022
जेपी होटल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को मारी गोली

जेपी होटल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को मारी गोली

August 25, 2022
छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

July 17, 2023
विजय नगर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर केमिकल कारोबारी के घर में लूट के दौरान हत्या

विजय नगर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर केमिकल कारोबारी के घर में लूट के दौरान हत्या

April 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.